फ्लिपकार्ट-अमेजन फेस्टिव सेल: Realme 1 और Oppo F9 को 3000 रु से कम में खरीदने का मौका
नमस्कार दोस्तो मेरा नाम है विवेक। टेक्नो विवेक के इस ब्लॉग में आपका स्वागत है. तो आज हम ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर चल रही फेस्टिव सेल के दौरान Oppo F9 और Realme 1 3,000 रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है...वह टोपीक के उपर बात करेंगे...
फ्लिपकार्ट और अमेजन की फेस्टिव सेल में मिल रहे ऑफर्स की जानाकरी हम आपको इससे पहले भी दी है। लेकिन इस पोस्ट में हम आपको दो ऐसे ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं जो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर चल रही फेस्टिव सेल के दौरान Oppo F9 और Realme 1 3,000 रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको इन ऑफर्स का लाभ कैसे उठाया जाए इसकी जानकारी दे रहे हैँ।
Oppo F9:
यह ऑफर फ्लिपकार्ट फेस्टिव धमाका डेज सेल के तहत दिया जा रहा है। इसके तहत Oppo F9 को 1,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन के साथ 15,700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। अगर ग्राहक को पूरा एक्सचेंज ऑफर मिल जाता है तो उन्हें यह फोन 3,290 रुपये का मिल सकता है। इस फोन की कीमत 18,990 रुपये है। इसके अलावा एक्सिस बैंक के डेबिट-क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इस डिस्काउंट के बाद यूजर्स को यह फोन मात्र 2961 रुपये में मिल सकता है। इसके अलावा भी कई ऑफर्स उपलब्ध हैं। फोनपे से पेमेंट करने पर 10 फीसद का कैशबैक और जियो यूजर्स को 3.2 टीबी डाटा समेत 4900 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जाएंगे।
Realme 1:
यह ऑफर अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में दिया जा रहा है। इस फोन की कीमत 14,990 रुयपे है। इसे 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 11,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह कीमत इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की है। इस फोन के साथ 10,750 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है जिसके बाद फोन को 1,240 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर ग्राहक ICICI बैंक का कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही Citi बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 फीसद कैशबैक भी दिया जाएगा। नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी दिया जा रहा है।



ConversionConversion EmoticonEmoticon